{"_id":"6661f5f6bf55462710053388","slug":"lokayuktas-team-reached-belwa-mishra-inspected-development-works-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115635-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेलवा मिश्र पहुंची लोकायुक्त की टीम, विकास कार्यों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेलवा मिश्र पहुंची लोकायुक्त की टीम, विकास कार्यों की जांच की
Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। सांथा विकास खंड के बेलवा मिश्र गांव में बृहस्पतिवार को लोकायुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान टीम ने एक-एक परियोजनाओं को देखा और सामानों की उपलब्धता देखी। जांच टीम ने रिपोर्ट लोकायुक्त को देने की बात कही है।
बेलवा मिश्र निवासी मोहब्बत अली पुत्र महबूब अली, सकीना खातून पत्नी मोहम्मद मुश्तकीम, हैदर अली पुत्र महबूब अली, समशुलवरा पुत्र मजीद ने पूर्व व वर्तमान प्रधान के जरिए वर्ष 2016 से 2024 तक कराए गए विकास कार्यों में प्रधान व सचिव द्वारा धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था तथा लोकायुक्त से जांच करने की मांग की थी।
इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी बीएन वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी व सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। 67 बिंदुओं की शिकायत में सबसे पहले टीम वसीमा पत्नी सुभान, महमूदा पत्नी जामिद अली, सालेहा पत्नी रहमत अली, नजबुन्निशा पत्नी अब्दुल मजीद, जरीना खातून पत्नी बरकतुल्लाह के आवास की जांच की।
विज्ञापन
इसके बाद पूरब वाले कब्रिस्तान से पश्चिम कब्रिस्तान तक सीसी निर्माण कार्य, सलाम के घर से याकूब के घर तक नाला मरम्मत व ढक्कन निर्माण कार्य का माप व गुणवत्ता की जांच की गई। यही नहीं फागिंग मशीन की खरीदारी की जांच की गई। बाकी बिंदुओं का सिर्फ कार्ययोजना में नाम रहा। जिस पर न तो काम हुआ है और न ही भुगतान होने की पुष्टि हुई है।
पूरी रिपोर्ट टीम ने लोकायुक्त को भेजने की बात कही है। इस दौरान सचिव प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान अतीक अंसारी, मोहम्मद अयूब, प्रदीप कुमार, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जमील रजीउल्लाह, नूर आलम, अब्दुल मोबीन, महबूब आलम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।