फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lokayukta's team matched the records

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त की टीम ने अभिलेखों का किया मिलान

Sat, 09 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta's team matched the records
-चंगेरा-मंगेरा और उमिला गांव का किया भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

- सेमरियावां ब्लाॅक के 29 गांव में चल रही है जांच, पहले दिन नहीं मिला था अभिलेख


संतकबीरनगर/ सेमरियावां। प्रशासकीय प्रभार के दौरान सेमरियावां ब्लाॅक के 29 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर 1.29 करोड़ रुपये के हुए फर्जी भुगतान के मामले में लोकायुक्त की जांच दूसरे दिन भी हुई। टीम ने दो ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच की। अभिलेखों से मिलान किया। टीम ने शनिवार को फिर जांच की बात कही है।
एसडीएम सदर शैलेश दुबे के नेतृत्व में टीम ने चंगेरा-मंगेरा, उमिला गांव में पहुंचकर विकास कार्यों में अनियमितता की जांच की। शनिवार को फिर टीम जांच करेगी। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस दौरान सहायक अभियंता नलकूप खंड अमरनाथ, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह, अवर अभियंता नलकूप खंड अभय द्विवेदी, पूर्व में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शिवेंद्र कन्नौजिया, टीए उदयभान शर्मा, केडी पांन्य, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र गौड़, ग्राम पंचायत अधिकारी शिव मूरत मौर्य, राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर चौधरी, हल्का लेखपाल इंद्रेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
क्या है मामला
सेमरियावां निवासी सलीम उमर ने लोकायुक्त कार्यालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था किनियुक्त प्रशासक सहायक विकास अधिकारी पंचायत के जरिए पत्रावली पर हस्ताक्षर कर एक जनवरी 2021 से 31 मई 2021 तक बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत सचिव और नियुक्त प्रशासक एडीओ पंचायत के संयुक्त डोंगल से तमाम ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से बिना टेंडर निकाले गांव में हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली, इंटरलाॅकिंग, स्कूल की मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया है। तत्कालीन एडीओ पंचायत ने अपने चहेते फर्मों को लाभ पहुंचाया। हालांकि इस मामले में दो पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जेई समेत तीन सचिवों पर आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed