{"_id":"60e74ab78ebc3ebb4f29072a","slug":"lok-adalt-on-10-july-khalilabad-news-gkp401154186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर जोर
जिला जज की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर एक बैठक जिला जज कार्यालय पर हुई। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों से सहयोग की अपील की गई।
जिला जज महफूज अली ने कहा कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसके लिए सभी विभागों को अदालत में लगने वाले वादों की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिसमें यातायात कार्यालय 37,981 मामले हैं। एसडीएम मेंहदावल के न्यायालय में कुल 52 वाद हैं। तहसीलदार मेंहदावल के वहां कुल 47 वाद हैं। नायाब तहसीलदार मेंहदावल के न्यायालय में कुल 10 वाद हैं। इसी तरह से अन्य विभागों में भी वाद लंबित हैं। जिनका निपटरा लोक अदालत में होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में अधिकाधिक वाद निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में लोक अदालत के नोडल अफसर एडीजे प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ, एडीजे एससी/एसटी डीपी सिंह, एडीजी पॉक्सो जैनुदद्दीन अंसारी, सीजेएम शिखा रानी जायसवाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार, सिविल जज सीडी एफटीसी श्वेता श्रीवास्तव, सिविल जज जूडी एफटीसी प्रथम अजित कुमार, सिविल जज जूडी एफटीसी द्वितीय फराज अहमद, सीओ मेंहदावल अंशुमान मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार, दिनेश चंद्र गुप्ता, भोला प्रसाद, एसआई सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।