फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Local fault problem increased, consumer upset

लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ी, उपभोक्ता परेशान

Sat, 15 Oct 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Local fault problem increased, consumer upset
लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ी, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित 24 गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति
ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट में नहीं आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। अन्य क्षेत्रों में भी लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत निगम के जिम्मेदार दावा कर रहे हैं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो रहा है, लेकिन अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल पाई है।
पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या पैदा हो गई। इसके चलते नदी व बंधे के बीच बसे 24 गांवों में बिजली का संकट खड़ा हो गया है। यहां एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। ऐसे में बाढ़ प्रभावितों की रात अंधेरे में गुजर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बेलहरकला, बेलहरखुर्द सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। यही स्थिति खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में भी है। लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। शिकायत के बाद कर्मी फाल्ट ढूंढने में लग जा रहे हैं, जिससे कई-कई घंटे उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपभोक्ता राजेेश कुमार, राम नरायन आदि ने कहा कि जर्जर तारों के कारण आए दिन लोकल फाल्ट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इस समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed