फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lit lamp lit up for voting

दीप जलाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

Thu, 28 Mar 2019 11:10 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरगनर
संतकबीरगनर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
lit lamp lit up for voting
दीप जलाकर मतदान के प्रति किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार की देर शाम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे छात्र छात्राओं ने दीप जलाकर लोगों को मतदान करने की अपील किया। 
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि 12 मई को मतदान है। अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करे। हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र में अच्छी सरकार ने बनाना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ लोग मतदाता बनने से वंचित है। ऐसे लोगों को 15 अप्रैल तक मतदाता बनने का अवसर है। वे लोग आयोग की बेवसाइट पर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते है। 
विज्ञापन

एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है। ऐसे में हम सभी को यह संकल्प लेकर चलना चाहिए कि अपना और अपने आस पास के लोगों को मतदान के लिए दिन मतदेय स्थल पर जाकर अपनी सरकार चुनना चाहिए। इस दौरान कॉलेज की छात्राओ ने नाटक के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। डीएम ने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, संतमोहन त्रिपाठी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, परमप्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed