फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   list

टीकाकरण से वंचित 45 पार वालों की तैयार हो रही सूची

Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
list
टीकाकरण से वंचित 45 पार वालों की तैयार हो रही सूची
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है जिम्मेदारी, वंचित लोगों के आधार पर टीकाकरण सत्र होंगे आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के मामलों के कमी आने बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकाधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए ग्रामवार आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा 45 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहीं हैं, जिन्हें कोरोनारोधी टीका लगा ही नहीं है। इसके आधार पर गांवों में टीकाकरण सत्र आयोजित कर लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की स्वास्थ्य विभाग ने कोशिश तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक गांव में आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी यह दी गई है कि वह 45 साल से ऊपर के लोगों की ड्यू लिस्ट तैयार कर अपने सीएचसी व पीएचसी पर उपलब्ध कराएं। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को यह निर्देश है कि सूची तैयार करने के दौरान किसको टीका लगा है और किसको नहीं, यह भी पता किया जाए। इनमें से कितने को प्रथम डोज और कितनों को दोनों डोल लगी है। यह भी बताना होगा। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के बाद इन्हें पोर्टल पर फीड कराया जाएगा। इसके आधार पर आगे गांवों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि शेष बचे लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके। जहां पर टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं, वहां पर यूनिसेफ व अन्य कर्मियों के साथ निगरानी समितियों को लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 45 साल से ऊपर के लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। इससे टीकाकरण की सही स्थिति का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed