फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Linemen are busy restoring power.

Sant Kabir Nagar News: बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे लाइनमैन

Sat, 16 May 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Linemen are busy restoring power.
जिगिना गांव में कड़ी धूप में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटे लाइनमैन। संवाद
लोहरैया। 13 मई को आंधी और बारिश के कारण हैंसर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल, तार और फाल्ट होने से सप्लाई बाधित हो गई। जिगिना संठी, बभनौली, खैराटी, मनिकापार, बारीडीहा, हैंसर, तामा, लौहरैया सहित पूरे क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई। हालांकि विद्युत निगम के लाइनमैन फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं। शुक्रवार को कड़ी धूप के बीच जिगिना गांव में लाइनमैन अजय कुमार विद्युत लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है, जबकि कुछ स्थानों पर अभी भी सप्लाई बाधित है। विभागीय कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं। लाइनमैनों की मेहनत और तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। विद्युत निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जहां-जहां फाल्ट की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजकर समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उमसभरी गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed