फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   leopard entered in school, three injured

विद्यालय में घुसा तेंदुआ, वनकर्मी समेत तीन को किया घायल

Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
leopard entered in school, three injured
विद्यालय में घुसा तेंदुआ, वनकर्मी समेत तीन को किया घायल
विज्ञापन

धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। धर्मसिंहवा थाने के बगल में स्थित जनता इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को तेंदुआ घुस गया। रसोइया किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। बाद में तेंदुआ पास में खेत में पहुंच गया और वहां काम कर रहे दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। झाड़ी में छिपे तेंदुआ का पता लगाने के लिए पेड़ पर चढ़े वनकर्मी को भी घायल कर दिया। झाड़ी में आग लगाने से तेंदुआ उग्र होकर विद्यालय में घुस गया। विद्यालय की दीवार तोड़कर बच्चों और शिक्षकों को पीछे के रास्ते निकाला गया। मौके पर डीएफओ, एसडीएम व सीओ पहुंच गए। विद्यालय में जेनरेटर से रोशनी का इंतजाम किया गया।
जनता इंटर कॉलेज की रसोइया सावित्री देवी दोपहर में किचन के बगल वाले कमरे के पास गई। उसी दौरान तेंदुआ बाहर निकला और विद्यालय परिसर से बाहर भाग गया। तेंदुआ झाड़ी में छिप गया तो कुछ लोगों ने झाड़ी में आग लगा दी। तेंदुआ उग्र होकर खेत में काम कर रहे धर्मसिंहवा गांव निवासी नसीबदार तथा राजन पटवा पर टूट पड़ा। तेंदुए के हमले में दोनों घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना एसओ और वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद वन कर्मी पहुंचे। स्कूल के इर्द-गिर्द भीड़ जुट गई। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी और सीओ अंबरीष भदौरिया भी पहुंच गए। वनकर्मी अवनीश पटेल पेड़ पर चढ़कर झाड़ी में छिपे तेंदुए की जानकारी ले रहे थे। उसी दौरान तेंदुए ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। पास में मौजूद एसडीएम व सीओ ने भाग कर खुद को सुरक्षित किया। हमला करने के बाद तेंदुआ दोबारा स्कूल में घुस गया। स्कूल के बच्चे भाग कर कमरे में बंद हो गए। बाद में खिड़की तोड़कर बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकाला गया। सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय परिसर में जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की गई। डीएफओ रंगाराजू टी और एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ पहुंचा है। इससे लोग दहशत में हैं। संभावना है कि महरागंज के जंगल से तेंदुआ यहां पहुंचा होगा। लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए महराजगंज से वन विभाग की टीम बुलाई है। इसके साथ ही गोरखपुर चिड़िया घर से जंगली जानवरों के डॉक्टर को बुला लिया गया है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जल्द तेंदुआ पकड़वा कर उसे सुरक्षित जंगल में छुड़वाया जाए। -दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed