{"_id":"57c326694f1c1b5f6fd4f58c","slug":"leave-pigs-chickens-and-goats-keep-anupriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूअर छोड़, मुर्गी व बकरी पालें : अनुप्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूअर छोड़, मुर्गी व बकरी पालें : अनुप्रिया
sant kabir nagar
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री।
- फोटो : अंबरीष मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसेफेलाइटिस एक गंभीर बीमारी है। जिसके लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। इसके समुचित उपचार के लिए ही गोरखपुर में एम्स की स्थापना की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ये बातें रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस से देेश की 60 जिले प्रभावित हैं, इसमें से 20 यूपी के हैं। पूर्वांचल में यह बीमारी काफी गंभीर हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इंसेफेलाइटिस का इलाज किया जा रहा है। वहां पर समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं।
इस बीमारी का सबसे गंभीर पहलू गंदा पानी आया है। लोगों को चाहिए कि गंदे पानी का सेवन न करें। इसके लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग सूअर पालन कर रहे है उन्हें बकरी और मुर्गी पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूअर में जेई जैसी बीमारी के लक्षण मिले है। आज केंद्र सरकार सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध करा रही है। एनएचएम के तहत कई योजनाएं चल रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित यादव, अपना दल जिलाध्यक्ष अनिल देव चौधरी, गंगा सिंह सैंथवार, सीओ आरके सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।