{"_id":"61eee67d3b0046049c6be560","slug":"lease-allotees-agitated-khalilabad-news-gkp4248111162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा खाली कराने के लिए पट्टाधारकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा खाली कराने के लिए पट्टाधारकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जा खाली कराने के लिए पट्टाधारकों ने किया प्रदर्शन
धनघटा। क्षेत्र के पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव के पट्टा धारकों ने पट्टे की भूमि को खाली कराने के लिए सोमवार को धनघटा तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव के भिखारी, बेचन, रामप्रीत, कतवारी, श्रीकांत, श्री राम, नंदलाल आदि का कहना है कि उन लोगों को पट्टे में खेती योग्य भूमि मिली हुई है। उस पर पहले से कब्जा करके पट्टा धारक खेती कर रहे थे। इधर दो वर्षों से उनके पट्टे की जमीन पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा कर लिए हैं। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन उनकी बात को अधिकारी अनसुना करते चले आ रहे हैं। पट्टा धारकों का आरोप है कि उनकी बोई गई फसल को दबंगों ने सोमवार को ट्रैक्टर से जोत दिया। खेत जोतने से मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पट्टा धारकों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।