फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Learn to Retaliate Instead of Tolerance Women

जुल्म सहने के बजाय प्रतिकार करना सीखें महिलाएं

Thu, 20 Dec 2018 11:26 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 20 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Learn to Retaliate Instead of Tolerance Women
जुल्म सहने के बजाय प्रतिकार करना सीखें महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग की तरफ से चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान का समापन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में किया गया। इस दौरान ‘आज के बदलते परिदृश्य में समाज में नारी की भूमिका’ व ‘चुनौतियां’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एएसपी ने महिलाओं को जुल्म सहने की बजाय प्रतिकार करना सीखने की सलाह दी। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू हिंसा व दहेज के लिए प्रताड़ित होकर आंसू बहाने व आत्महत्या करने की बजाय जुल्म के खिलाफ खुलकर बोलना जरूरी है। महिलाएं जिस दिन प्रतिकार करना सीख जाएंगी, उसी दिन उनकी हालत में परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर उत्पीड़न सहन न करें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतें तथा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी लें। गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को एसपी की तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।  इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी संपूर्णानंद तिवारी, प्रभारी क्राइम अंगेस्ट वूमेन निरीक्षक रमेश, थानाध्यक्ष महिला थाना अनीता यादव, प्रभारी यातायात उप निरीक्षक राजेंद्र यादव, प्रभारी एंटी रोमियो टीम एसआई राजेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता मोदनवाल, हरजीत कौर, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed