{"_id":"6852f8a1c362e95b1400200d","slug":"leakage-in-lpg-pipeline-in-bhujhani-trees-burnt-chaos-ensued-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134336-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भुजैनी में एलपीजी पाइपलाइन में रिसाव, पेड़ झुलसे, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भुजैनी में एलपीजी पाइपलाइन में रिसाव, पेड़ झुलसे, मची अफरातफरी
Wed, 18 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
भुजैनी के पास हाईवे के किनारेे पाइपलाइन से निकल रही गैस।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित भुजैनी के पास बुधवार की शाम अचानक सड़क के किनारे एलपीजी पाइपलाइन में रिसाव हो गया। देखते ही देखते रिसाव बढ़ता गया है। यह देख आसपास के लोग तत्काल वहां से भाग गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इसके साथ ही गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन तब तक रिसाव के चलते पेड़ झुलस गए। कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और रिसाव को बंद करने में जुट गए थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे के करीब हाईवे स्थित भुजैनी चौराहे के पास सड़क के किनारे टोरेंटो कंपनी की गैस पाइपलाइन बिछी है। अचानक पाइपलाइन से गैसा का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते रिसाव बढ़ गया। तेज आवाज के साथ रिसाव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहम गए। वहां से तत्काल भागने लगे। भुजैनी निवासी आकाश, विजय का कहना था कि गैस पाइप लाइन से तेजी से रिसाव हो रहा था। वह आवाज भी कर रहा था। जिससे डर की वजह से हम लोग तत्काल वहां से हट गए।
विज्ञापन
उनका कहना था कि रिसाव के चलते अगल-बगल के पेड़ भी झुलस गए हैं। यह सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना पर कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल टोरेंटो कंपनी के अधिकारियों को दी। करीब शाम सात बजे कंपनी के अधिकारी पहुंचे और गैस से हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास करने में जुट गए। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग रिसाव के चलते सहमे रहे।
कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि गैस पाइप लाइन के बगल में पानी का पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। गड्ढा खोदते समय पाइपलाइन में ठोकर लग गया था जिसकी वजह से गैस पाइपलाइन से रिसाव होने लगा था। कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई तो कुछ देर बाद बस्ती से कर्मचारी आए और रिसाव को बंद करने लगे। समाचार लिखे जाने तक कंपनी के कर्मचारी रिसाव को रोकने में जुटे थे।