फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lawyers demonstrated against Gram Nyayalaya

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Dec 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated against Gram Nyayalaya
दीवानी न्यायालय परिसर में ग्राम न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ग्राम न्यायालय के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

30 अगस्त से कर रहे हैं आंदोलन
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय स्थापित होने के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा।
सिविल व जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं का यह आंदोलन 30 अगस्त से जारी है। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। मेंहदावल में ग्राम न्यायालय स्थापित होने से वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है की जब तक कोई सार्थक पहल नहीं निकलेगा, तब तक धरना-प्रदर्शन शांति पूर्वक चलता रहेगा। इस दौरान राणा रविंद्र सिंह, वीरेंद्र मिश्र, मोहम्मद कासिम, सत्यनारायण द्विवेदी, हेमंत कुमार, आनंद वीर मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed