फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lawyer's car damaged after being hit by a truck.

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Jul 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's car damaged after being hit by a truck.
संतकबीरनगर। मीरगंज फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद जूनियर अधिवक्ता घायल हो गए। घटना के एक माह बाद पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बस्ती के राजीव चौराहा, मालवीय रोड निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 22 जून 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे वह कार से जूनियर अधिवक्ता हर्षित कुमार के साथ बस्ती से खलीलाबाद आ रहे थे। आरोप है कि मीरगंज फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अधिवक्ता और उनके जूनियर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। पीड़ित का आरोप है हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को साइड करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed