फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Lawyers announced to continue their protest until their demands are met.

Sant Kabir Nagar News: ‘मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का वकीलों ने किया ऐलान

Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
'Lawyers announced to continue their protest until their demands are met.
धनघटा। उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता भवन निर्माण तहसील की भूमि पर कराए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अधिकारियों को गुमराह कर दान में दी गई विवादित भूमि पर उप निबंधन कार्यालय भवन का निर्माण कराए जाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने में शामिल बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह, केशव पाठक, शांता श्रीवास्तव आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण को लेकर प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। पिछले 14 दिनों से जारी धरने के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। अधिवक्ताओं ने कहा कि दान में मिले विवादित भूमि पर भवन के निर्माण का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तहसील के नाम भूमि खाली है तो उसमें उपनिबंधक कार्यालय का भवन क्यों नहीं बनाया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारी मांग से जनता को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन धनघटा का प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त बस्ती व डीएम से मिलकर स्थित से अवगत भी करा दिया गया है।
धरने में राधेश्याम मौर्य, प्रेम नरायन मिश्र, चन्द्रभान पांडेय, योगेश श्रीवास्तव, रविशंकर पांडेय, सुरेंद्र सिंह, पीयूष पाल, दिलीप राय, राम दरश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed