फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   land not found for projectes

Sant Kabir Nagar News: परियोजनाओं के लिए नहीं मिल रही जमीन, जहां मिली वहां मंजूरी का इंतजार

Sat, 20 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
land not found for projectes
मगहर कताई मिल बदहाल पड़ा।संवाद
दो साल पहले मिली थी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी, अब तक नहीं मिली जमीन
विज्ञापन

रोडवेज बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित, मंजूरी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कई ऐसी परियोजनाएं हैं जिसके लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। जिन परियोजनाओं के लिए जमीन मिली है, वहां भी शासन की मंजूरी का इंतजार है। इसके कारण परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।
शासन ने दो साल पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की थी। इसके साथ ही जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। तब से लेकर अब तक प्रशासन मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिली। हालांकि, जिला कारागार के पास और कांटे के पास जमीन देखी गई थी और प्रस्ताव भी मिले थे। लेकिन जमीन कम होने और अन्य कारणों से जमीन फाइनल नहीं हो सकी। इसके कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना न होने से गंभीर मरीजों को गोरखपुर या बस्ती जाने की मजबूरी हो गई है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रोडवेज बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित, मंजूरी का इंतजार


वर्ष 1997 में खलीलाबाद को जिला बनाने की घोषणा हुई थी। इसके बाद रोडवेज बस डिपो की स्थापना की मांग हो रही है। इसको लेकर कई जगह जमीन देखी गई। इसमें सिंचाई ड्रेनेज खंड दो का परिसर शामिल है। बाद में यहां रोडवेज बस डिपो बनाने की योजना पर विराम लग गया। इसके बाद अब मीरगंज के पास बस डिपो बनाए जाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लेकिन, अभी तक इसकी मंजूरी का इंतजार हो रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि मीरगंज में रोडवेज बस डिपो बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद पड़ी कताई मिल को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की योजना भी अधर में
प्रशासन ने बंद पड़े मगहर कताई मिल परिसर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की थी। इसका प्रस्ताव भी तैयार किया गया, लेकिन इस योजना पर भी अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा सका है। यह स्थिति तब है जबकि कई उद्यमी यहां उद्योग लगाने को लेकर तैयार बैठे हैं।

कोट
मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जगह पर जमीन देखी गई थी, लेकिन वह काफी कम थी। जल्द ही जमीन चिह्नित कर ली जाएगी, जबकि रोडवेज बस डिपो के लिए मीरगंज में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसकी मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed