फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lack of water in the body can cause ischemic stroke

Sant Kabir Nagar News: शरीर में पानी की कमी से हो सकता है स्केमिक स्ट्रोक

Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lack of water in the body can cause ischemic stroke
- धूप में काम करने वाले अधिक हो रहे हैं प्रभावित
विज्ञापन

- मरीजों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज किया जाता है रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से शरीर में पानी की कमी हो रही है। जिसके कारण 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले रक्तचाप, बेहोशी और स्केमिक स्ट्रोक (खून गाढ़ा होने की वहज से पक्षाघात) के शिकार होकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। स्केमिक स्ट्रोक के सामान्य लक्षण वाले मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाता है। जबकि न्यूरो के चिकित्सक न होने के कारण गंभीर मरीजों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया जाता है।



वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डाॅक्टर रमाशंकर सिंह के मुताबिक शरीर में पानी की कमी से सोडियम और पोटेशियम, कोलेस्ट्राल का स्तर अनियंत्रित हो जाता है। जिसके कारण रक्तचाप बढ़ना, बेहोशी और स्केमिक स्ट्रोक भी हो सकता है। इन दिनों रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ी है। साथ ही एक से दो की संख्या में स्केमिक स्ट्रोक के मरीज भी आ रहे हैं। स्केमिक स्ट्रोक के हल्के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाता जबकि न्यूरो के चिकित्सक न होने के कारण गंभीर मरीजों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर किया जाता है। अधिकतर रक्तचाप और मधुमेह के मरीज स्केमिक स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्केमिक स्ट्रोक के लक्षण
सिर में तेज दर्द व चक्कर आना।
बोली में लड़खड़ाहट।
शरीर के एक तरफ के हिस्से में कमजोरी।
एक तरफ के हाथ पैर काम न करना।

बचाव के उपाय
धूप और गर्मी से बचें।
मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रित रखें।
पानी और तरल पदार्थ लेते रहें।
आहार में फर और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
कोलेस्ट्रॉल पर नजर बनाए रखें।

तेज गर्मी धूप शरीर में पानी की कमी होने से रक्तचाप, बेहोशी और स्केमिक स्ट्रोक के लोग शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोज एक से दो मरीज स्टेमिक स्ट्रोक के आ रहे हैं। इनमें अधिकतर मधुमेह और शुगर वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। लकवा के गंभीर मरीजों को बीआडी मेडिकल काॅलेज रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed