फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   labour was died in accident3

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मजदूर की मौत

Mon, 09 May 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
labour was died in accident3
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

- राम जानकी मार्ग के कटेया मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार सुबह राम जानकी मार्ग पर कटेया मोड़ के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्राली में सवार किशोर मजदूर की मौत हो गई। किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

कटारजोत गांव निवासी 17 वर्षीय अशोक पुत्र अच्छेलाल कटेया के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह ट्राली पर मिट्टी लादने के बाद वह ट्राली पर बैठकर मिट्टी गिराने के लिए ईंट-भट्ठे पर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली जब राम जानकी मार्ग पर स्थित कटेया मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गई। जिससे ट्राली में सवार अशोक मिट्टी के नीचे दब गया। अगल-बगल के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अशोक को मिट्टी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों का कहना है अशोक के पिता अच्छेलाल की मौत चार साल पहले ही हो गई थी। मेहनत मजदूरी करके अशोक किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां गायत्री और बहन प्रतिभा व रिया का रो- रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अशोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दया नाथ ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed