फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Laborers called from Maharajganj and Gorakhpur, rice being transported from trucks

Sant Kabir Nagar News: महराजगंज और गोरखपुर से मंगाए गए मजदूर, ट्रकों से उतवाया जा रहा चावल

Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Laborers called from Maharajganj and Gorakhpur, rice being transported from trucks
एफसीआई गोदाम रसहरा में ट्रकों से चावल उतारते मजदूर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
महराजगंज और गोरखपुर से मंगाए गए मजदूर, ट्रकों से उतवाया जा रहा चावल
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य एवं रसद ने दो दिनों में बोरा उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने व बोरे की कमी को दूर कराने के लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद वार्ता की। आयुक्त खाद्य एवं रसद ने दो -तीन दिनों के भीतर बोरा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद की सख्ती के बाद राज्य भंडारागार के क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई गोदाम रसहरा पहुंचे। ठेकेदार ने महराजगंज और गोरखपुर से 100 मजदूर मंगाकर ट्रकों से चावल को उतरवाने का काम तेज कराया।
‘अमर उजाला’ में 14 जनवरी के अंक में ‘कड़ाके की ठंड में सुस्त पड़ गई धान की खरीद’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का डीएम ने संज्ञान लिया। डीएम ने बताया कि धान खरीद की गति बढ़ाने के निर्देश डिप्टी आरएमओ के साथ सभी क्रय एजेंसियों के जिम्मेदारों को दिए गए हैं। केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी गई कि धान खरीद में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि डिप्टी आरएमओ से बोरे की कमी के बाबत जानकारी मांग गई तो उन्होंने 800 गांठ बोरे की कमी बताई। प्रत्येक गांठ में 500 बोरे होते हैं। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बीना कुमारी से राइस मिलरों के वहां से एफसीआई गोदाम रसहरा पर ट्रकों में भेजे गए चावल की बोरियों के उतरवाने में बरती जा रही सुस्ती के बारे में वार्ता की गई। प्रमुख सचिव ने राज्य भंडरागार निगम के एमडी को निर्देश दिए कि रीजनल मैनेजर मौके पर जाकर समस्या को दूर कराएं। यदि ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है तो उसे ब्लैक लिस्ट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि रीजनल मैनेजर खुद एफसीआई के गोदाम रसहरा पर आए हुए हैं। ठेकेदार ने महराजगंज और गोरखपुर से 100 मजदूरों को बुलाया है। शुक्रवार को 50 मजदूर काम कर रहे थे। शनिवार को 150 मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed