{"_id":"612e67b38ebc3e07583c85a0","slug":"laatheechaarj-ke-virodh-mein-bhaakiyoo-ne-saumpa-gyaapan-khalilabad-news-gkp407475828","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के करनाल में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें घायल होने के बाद एक किसान की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर लाठीचार्ज कर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने किसान के परिवार को 50 लाख रूपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया। साथ ही घायलों को दस लाख रूपये व नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करने की भी मांग किया।
इस दौरान सुभाष चंद्र किसान, राम सिंह, रमाशंकर यादव, हरिहर यादव, दयाराम विश्वकर्मा, संतराम चौधरी, सुग्रीव चौधरी, जमुना प्रसाद, राम सागर चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, अशोक कुमार, रूद्रनाथ मौर्य, फूलचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।