फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kubernath temple is located on Dev Deepawi

देव दीपावली पर जगमग हुआ कुबेरनाथ मंदिर

Fri, 23 Nov 2018 11:30 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 23 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kubernath temple is located on Dev Deepawi
देव दीपावली पर जगमग हुआ कुबेरनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की देर शाम पौली क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर बाबा कुबेरनाथ शिवशक्ति धाम में बाबा कुबेर नाथ सेवक मंडल की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर दीपमालाओं के बीच बैठक कर संगीतमयी ईश्वर के गुणवाद का आनंद उठाया ।
विज्ञापन


 खलीलाबाद गायत्री शक्तिपीठ से आए आचार्य कौशलेश पांडेय ने गुरु वंदना व गायत्री वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देव दीपावली के महत्व को बताते हुए कहा कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर दीपावली मनाया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार को लेकर यह भी मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस दौरान डॉ. गिरीश चंद, माया देवी, रामफेर विश्वकर्मा, सुबाष अग्रहरि, नरसिंह, रामयज्ञ यादव, शिवकुमार, बबलू, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed