फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Krishna Kumar became the president and Abhishek became the city minister of ABVP Mehndawal.

Sant Kabir Nagar News: कृष्ण कुमार अध्यक्ष व अभिषेक बने अभाविप मेंहदावल के नगर मंत्री

Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar became the president and Abhishek became the city minister of ABVP Mehndawal.
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को मेंहदावल स्थित प्रेमा महाविद्यालय में हुई। सर्वसम्मति से मेंहदावल नगर इकाई का गठन हुआ। कृष्ण कुमार त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष व अभिषेक अग्रहरि को नगर मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75 वर्षों से देश, समाज व छात्रहितों के लिए सदैव तत्परता से कार्य करने वाला संगठन है। चुनाव अधिकारी अंजना पांडेय ने सर्वसम्मति के आधार पर नगर अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार त्रिपाठी एवं नगर मंत्री के रूप में अभिषेक अग्रहरि के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही विद्यार्थियों की सशक्त आवाज बनकर काम करने के साथ समाज के हित में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि अभाविप अपने श्रेष्ठ कार्य पद्धति के आधार पर आज सात दशकों से देश के अंदर गतिमान है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता वेतन नहीं, वतन के लिए कार्य करता है। जिला संयोजक रवि शंकर सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन की गतिविधि को मजबूती से आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही नगर सहमंत्री के रूप में हरिओम साहनी, विकास यादव, शिवांशु त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, नगर एसएफडी संयोजक देवांश, नगर सह एसएफडी सह संयोजक अजीत त्रिपाठी, नगर एसएफएस संयोजक आदित्य अग्रहरि, नगर सह एसएफएस संयोजक विवेक यादव, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक आदित्य वर्मा, कला मंच सह संयोजक अमन मद्देशिया, खेल संयोजक सूरज यादव, खेल सह संयोजक आदर्श कौशल, सोशल मीडिया संयोजक अंकित कुमार व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूर्य देव सिंह, आकाश निषाद, पीयूष कुमार, समीर कुमार, चंदन निषाद के नाम की घोषणा हुई। इस अवसर शौर्य प्रताप राय, अविनाश त्रिपाठी, यशश्वी पांडेय, आकाश गौरव, दिगन्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed