{"_id":"6297a44ba217fc1e82688759","slug":"kotedaar-selection-not-complete-khalilabad-news-gkp4389245138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदार नहीं मिलने से पथरहट में नही हो पा रहा कोटेदार का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदार नहीं मिलने से पथरहट में नही हो पा रहा कोटेदार का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावेदार नहीं मिलने से पथरहट में नही हो पा रहा कोटेदार का चयन
- एडीओ पंचायत के नेतृत्व में कोटा चयन की दो बार हो चुकी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा के पथरहट गांव में कोटेदार बनने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। कोटा चयन को लेकर दो बार बैठक हो चुकी है, लेकिन दोनों बार गांव के किसी व्यक्ति या समूह के सदस्य ने आवेदन की इच्छा जाहिर नहीं की। दोनों बार बैठक रद्द कर ब्लॉक कर्मी खाली हाथ वापस लौट गए।
कोटेदार बनने को तमाम गांवों में मारामारी की स्थिती हो जाती रही है। मेंहदूपार गांव में कोटा चयन का मामला हाईकोर्ट तक चला गया है। अभी भी दर्जनों गांवों में कोटा चयन का मामला विवाद के कारण लटका हुआ है। वहीं, पथरहट ऐसा गांव है, जहां पर कोटा चयन की दो बार की बैठक हो चुकी लेकिन किसी ने आवेदन तक नहीं किया। सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूर्व का कोटेदार बीमार होने के कारण त्यागपत्र दे दिया था। ऐसे में काफी दिनों से पथरहट गांव के कोटे को ग्राम पंचायत बरईपार से अटैच कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में कोटा चयन के लिए डुग्गी मुनादी कराई गई थी। कोटा चयन की पहली बैठक पांच मई को रखा गया था पूरा दिन बीत गया किसी ने आवेदन ही नहीं किया। 28 मई को दोबारा चयन के लिए बैठक एडीओ पंचायत के नेतृत्व में बुलाई गई। इस बार भी कोई आवेदन नहीं आया। जब तक कोटा का ग्राम पंचायत में चयन नहीं होगा, गांव के लोगों को बरईपार के कोटेदार के यहां से खाद्यान लेने जाना पड़ेगा। तीसरी बार बैठक की घोषणा जल्द की जाएगी।