{"_id":"6112b20b8ebc3e738306446c","slug":"korona-vaction-khalilabad-news-gkp405133879","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोरोनारोधी टीका लगवाने का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोरोनारोधी टीका लगवाने का प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोरोनारोधी टीका लगवाने का प्रमाण पत्र
9013151515 पर कोरोना से संबंधित अन्य जानकारियां भी मिलेंगी
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने अब बेहद आसान बना दिया है। अब यह सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9013151515 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर भी पाया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इस नंबर से प्रमाण पत्र ही नहीं बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र बड़े काम की चीज है। यात्रा के दौरान भी इसे मांगा जा सकता है। यह सर्टिफिकेट देश के जिम्मेदार नागरिक होने का बोध भी कराता है। लोगों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही थी। अब कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर- 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल में सेव कर लें। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का संदेश भेजिए। इसके बाद एक से लेकर सात के ऑप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं। जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दबाएं। अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है। उसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गयी जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसकी भी सुविधा है। आपसे पूछा जाएगा कि किसका सर्टिफिकेट चाहिए, उस व्यक्ति का केवल क्रम संख्या देना है और पलक झपकते ही सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर होगा। यह सर्टिफिकेट सभी को अपने पास सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है।
क्या-क्या मिल सकती है जानकारी
व्हाट्सएप पर पहला ऑप्शन है कि यदि आपको कोविड-19 के लक्षण हैं तो क्या करें। दूसरा है- टीकाकरण केंद्र, प्रमाणपत्र डाउनलोड और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, तीसरा है कोविड-19 पर नवीनतम अपडेट और उपयोगी अलर्ट, चौथा- पेशेवर सलाह और प्रतिरक्षा में सुधार के तरीके, पांचवां- सहायता कहां से प्राप्त करें (राष्ट्रीय व राज्य स्तर से), छठा- कोविड से जुड़े मिथक व सच्चाई, अंतिम आप्शन है कोरोना वायरस पर जानकारी, लक्षण और जोखिम कैसे कम करें।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है टीकाकरण प्रमाण पत्र
कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने देश के साथ ही विदेश यात्रा पर जाने वालों से मांगा जा सकता है। ऐेसे में अगर आपने टीके की दोनों डोज ले ली है तो उसका सर्टिफिकेट अवश्य डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
संवाद