फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

15800 था लक्ष्य, 2833 को लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
korona
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 15800 रखा गया था। इसके सापेक्ष मात्र 2833 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 341 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1400 के सापेक्ष 100, नाथनगर में 1600 के सापेक्ष 650, सांथा में 1600 के सापेक्ष 210, सेमरियावां में 1700 के सापेक्ष 130, मेंहदावल में 1700 के सापेक्ष 450, हैंसर बाजार में 1700 के सापेक्ष 632, बेलहर में 1400 के सापेक्ष 40, बघौली में 1700 के सापेक्ष 120, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 160 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि अर्बन उपकेंद्र पर 500 के सापेक्ष कोई भी टीका लगवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed