{"_id":"60b51d558ebc3eae725c882e","slug":"korona-khalilabad-news-gkp3964200142","type":"story","status":"publish","title_hn":"1049 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1049 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में 1700 लोगों को टीका लगाने का था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले के एमसीएच विंग समेत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1049 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। जिले में सोमवार को वैक्सीन लगाने का 1700 का लक्ष्य रखा गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 50 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 150 के सापेक्ष 130, पीएचसी पौली में 150 के सापेक्ष 140, सीएचसी नाथनगर में 150 के सापेक्ष 250, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 40, सीएचसी सेमरियावां में 350 के सापेक्ष 50, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 130, सीएचसी हैंसर में 150 के सापेक्ष 160, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 49, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 60, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 10 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।