फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Knowledge of computers is now a mandatory qualification: Sanjay

कंप्यूटर का ज्ञान अब एक अनिवार्य योग्यता : संजय

Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of computers is now a mandatory qualification: Sanjay
लोहरौली। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एएचएग्री इंटर कालेज दुधारा में आयोजित समर कैंप के छठवें दिन कंप्यूटर व एआई विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन शिक्षक जुबेर अहमद ने किया।
विज्ञापन

अतिथि वक्ता कमरे आलम सिद्धिकी ने कहा कि 21वीं सदी डिजिटल युग के रूप में जानी जाती है। जहां तकनीक जीवन का अहम हिस्सा बन गई है।
आज के दौर में कंप्यूटर केवल एक मशीन नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा और संचार सहित हर क्षेत्र में क्रांति लाने वाला साधन बन चुका है।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा ने न केवल सीखने के तरीके को बदला है, बल्कि रोजगार और विकास के नए अवसर भी प्रदान किए हैं। स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल सभी जगह कंप्यूटर का ज्ञान अब एक अनिवार्य योग्यता बन चुका है।
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षा का महत्व और आधुनिक युग में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया गया है। समर कैंप के प्रारंभ में शिक्षक मुहम्मद इस्तियाक ने बच्चों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मयूर आसान, बज्र आसान, वृक्ष आसान, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के तरीकों की जानकारी दी और उनसे अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इस्तियाक, फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed