{"_id":"6480c3e12ae1ca61720f9484","slug":"kisan-agitation-khalilabad-news-c-7-1-197617-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू गुट के सदस्यों ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। धरने के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष गोरख नाथ यादव ने कहा कि तमाम किसान पात्र होने के बाद भी किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। किसान तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को डिजिटल नहीं किया जा रहा है, जिससे पात्र कार्ड धारक कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इसकी जांच कराकर तत्काल राशन कार्ड को डिजिटल कराया जाए।
उन्होंने विकास खंड के बयारा में नाली अवरुद्ध किए जाने पर आक्रोश जताया और समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान रणजीत सिंह, अनिल चौहान, जयपाल मौर्य, रामजीत चौहान, इंद्रजीत यादव, राजेश शर्मा, भारत भूषण, शैलेंद्र यादव, जमील अहमद, जोखन, राम बदन, जेके सिंह, दीनानाथ, अनिल गुप्ता, चंद्र प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।