{"_id":"5898b8ce4f1c1b8a52378a73","slug":"kinnar-imposed-jamm-trapped-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों नेे जाम लगाया, फंसे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों नेे जाम लगाया, फंसे अफसर
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बारात में नेग मांगने के दौरान दुर्व्यवहार पर गुस्साए किन्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्ालीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गंगा गांव में आयी एक बारात में पहुंचे कुछ किन्नरों ने नेग मांगने के दौरान बारातियों के दुर्व्यवहार से नाराज होकर सोमवार को खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को जाम कर दिया। इसी दौरान तामेश्वरनाथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे डीएम और पर्यवेक्षक जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को मनाकर जाम खुलवाया। हालांकि इससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
गंगा देवरिया गांव में एक व्यक्ति के घर रविवार की रात बेटी की शादी थी। सोमवार सुबह बारात में चार-पांच किन्नर पहुंच गए। गाना गाते हुए किन्नरों ने नेग में रकम की मांग की तो किसी कुछ बारातियों ने किन्नरों के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। किन्नरों का आरोप है कि एक युवक ने एक किन्नर को थप्पड़ भी मार दिया और रुपयों का बैग भी ले लिया। इससे नाराज होकर किन्नर सड़क पर पहुंच गए और गंगा देवरिया गांव के सामने धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया।
कुछ देर बाद तामेश्वरनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट से डीएम रमाकांत पांडेय और प्रेक्षक भी जाम में फंस गए। डीएम की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने डीएम की गाड़ी जाम से निक लवा दी। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान और कुछ संभ्रांत लोगों की पहल से घटना से नाराज किन्नर मान गए। बातचीत से दोनों पक्ष संतुष्ट हो गया और किन्नर वापस चले गए।