{"_id":"8169c7bc68ac11ccc2edfce2989a5ee3","slug":"khjle-store-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजले की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजले की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खजले की दुकान लगाए बुलंदशहर के राजू ने बताया कि रोज की भांति दुकानदारी करने के बाद वे सो गए थे। उनके आदमी बाहर जाग रहे थे।
विज्ञापन
तभी भोर में अचानक टेंट के पीछे आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसको देखकर आसपास के लोग आ गए और आग को बुझाया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। आग से टेंट में रखा 80 हजार रुपये नगद, कपड़ा, वर्तन व अन्य सामान जल कर राख हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी है।
विज्ञापन