फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khichdi will be served on Kabir's tomb and tomb for two days

Sant Kabir Nagar News: दो दिनों तक कबीर की समाधि और मजार पर चढ़ेगी खिचड़ी

Fri, 13 Jan 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Khichdi will be served on Kabir's tomb and tomb for two days
मगहर कबीर चौरा परिसर में खिचड़ी मेले में लग रहा झूला।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दो दिनों तक कबीर की समाधि और मजार पर चढ़ेगी खिचड़ी
विज्ञापन

मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
मगहर (संतकबीरनगर)। मकर संक्रांति पर संत कबीर की समाधि एवं मजार पर श्रद्धालु शनिवार और रविवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ाएंगे। शुक्रवार को मजार व समाधि परिसर की सफाई कराई गई। श्रद्धालुओं की असुविधा के लिए वॉलिंटियर्स व पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
सनातन धर्म के अनुसार जब सूर्य मकर रेखा में पहुंचता है, तभी मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इसके बाद धार्मिक तथा वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। पूर्व मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व मनाया जाता है। उसी क्रम में भोर से ही कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। इस साल मकर संक्रांति पर शनिवार से रविवार की सुबह करीब नौ बजे तक खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। कबीर पंथी साधुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिसर में लगे मेले में लोग जरूरत के सामानों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज विजय दूबे ने बताया कि शनिवार व रविवार सुबह कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालु आस्था की खिचड़ी चढ़ाएंगे। मेले की सुरक्षा के लिए पांच दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल व पर्याप्त संख्या में सिपाहियों की ड्यूटी लगी है। इसमें महिला सिपाही भी शामिल हैं। पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी। सादे वर्दी में भी पुलिस भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed