{"_id":"666cc2002e00fb48510b7144","slug":"khalilabad-railway-station-will-look-like-an-airport-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116081-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एयरपोर्ट की तरह दिखेगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एयरपोर्ट की तरह दिखेगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। स्टेशन को शीशे से ढका जाएगा। इससे आने वाले लोगों को यहां पर एयरपोर्ट जैसा नजारा दिखेगा। इस पर कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही वाहनों के लिए पोर्च भी बन रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण होने की बात रेलवे प्रशासन बता रहा है।
अटल अमृत भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें प्लेटफाॅर्म के उच्चीकरण, नए टीन शेड का निर्माण, पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, वेटिंग रूम, पार्किंग आदि का निर्माण चल रहा है। अब रेलवे प्रशासन एयरपोर्ट की तरह सुंदर करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर दो गेट का निर्माण हो रहा है। एक गेट से एंट्री होगी तो दूसरे गेट से बाहर निकल जा सकेगा। रेलवे स्टेशन के पुराने भवन को नया बनाया जा रहा है। इसे पूरी तरह से एयरपोर्ट की शक्ल में उतारा जाएगा। इसके लिए लोहे के बड़े बडे गर्डर लगाए जा रहे हैं। इस गर्डर पर रंग बिरंगे शीशे लगेंगे। इसके साथ ही पोर्च भी बनाए जा रहे हैं। ताकि वाहन पोर्च में आकर यात्रियों को बिठा सके। इन सब पर कुल नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन बदला नजर आएगा।
रेलवे स्टेशन के विकास कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। पुराने भवन को नया बनाकर सुंदर किया जा रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन नए आकार में नजर आएगा।
-एके गौड़, अधीक्षक रेलवे स्टेशन खलीलाबाद