फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad-Bahraich rail line construction will be expedited, land will be acquired

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन निर्माण में आएगी तेजी, होगा भूमि अधिग्रहण

Tue, 05 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad-Bahraich rail line construction will be expedited, land will be acquired
- रेलवे विभाग की मांग पर डीएम ने अधिकारी नामित किया, पूर्व में बस्ती प्रशासन करा रहा था कार्य
विज्ञापन

- प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक कार्य होना प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन निर्माण में अब तेजी आएगी। इसके लिए रेल विभाग की मांग पर डीएम ने भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारी नामित कर दिया है। एडीएम के नेेतृत्व में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरित किया जाएगा। अभी तक यह कार्य बस्ती प्रशासन के जरिए हो रहा था, जिससे भूमि अधिग्रहण का मामला लटका हुआ था।
साल 2017 में खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल परियोजना को मंजूरी मिली थी। सिद्धार्थनगर में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि जिले में यह कार्य सुस्त गति से चल रहा है। पहले चरण में वर्ष 2024 के अंत तक खलीलाबाद से बांसी तक ही नई रेल लाइन बिछाए जाने का कार्य होना प्रस्तावित है। अब प्रशासन ने जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारी नामित करते हुए यह जिम्मेदारी एडीएम जय प्रकाश को सौंप दी है। इससे भूमि अधिग्रहण में तेजी आने की संभावना है। इसके लिए रेलवे विभाग ने डीएम से आग्रह किया था।
विज्ञापन

खलीलाबाद से बांसी-बलरामपुर-श्रावस्ती से होकर बहराइच तक नई रेल लाइन बिछाए जाने की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के तहत खलीलाबाद से बहराइच तक करीब 240 किलोमीटर दूरी तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसमें जिले के 54 गांव, सिद्धार्थनगर के 93 गांव, बलरामपुर के 65, श्रावस्ती के 30 और बहराइच में 19 गांवों से होकर रेल लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक होना है कार्य
प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक 54 किलामीटर दूरी तक कार्य होना है। इसमें जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 29 गांवों के किसानों की 75,128 हेक्टेयर जमीन और मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 25 गांवों की 66,862 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। तमाम कोशिशों के बावजूद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी नहीं आ रही थी। इसकी वजह यह रही कि पूर्व में भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी बस्ती से हो रहा था। बताया जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर 2023 में ही अधिग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन रेलवे के अलाइनमेंट बदलने से कार्य रूक गया था। अब एडीएम स्तर से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण कराए जाने से कार्य में तेजी आने की संभावना है।


खलीलाबाद-बहराइच रेलवे लाइन के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण का काम अभी तक बस्ती से किया जा रहा था, जिसके कारण तेजी नहीं आ पाई थी। अब भूमि अधिग्रहण के लिए एडीएम को नामित कर दिया गया है। जल्द ही अधिग्रहण का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जहां से रेलवे लाइन गुजरेगी, वहां के किसानों को जल्द ही मुआवजा वितरित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed