{"_id":"65721a095a19d068e40a26c4","slug":"kendriya-vidyalaya-will-run-on-diet-until-the-building-is-not-constructed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6516-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भवन निर्माण नहीं होने तक डायट में चलेगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भवन निर्माण नहीं होने तक डायट में चलेगा केंद्रीय विद्यालय
Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
जंगलऊन गांव केन्द्रीय विद्यालय केलिए चिह्नित किए गए जमीन का स्थलीय निरीक्षण करते सीडीओ संत कुम
- केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त व सीडीओ ने देखी प्रस्तावित जमीन
संतकबीरनगर। केंद्रीय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त बृहस्पतिवार को सीडीओ के साथ जंगलऊन में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। इसके बाद हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण न होने तक विद्यालय का संचालन डॉयट के पांच कमरों में किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र, सीडीओ संत कुमार के साथ जंगलऊन पहुंचे। वहां पर उन्होंने विद्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन देखने गए। इसके बाद निर्माण कार्य के बारे में चर्चा की गई। टीम ने शहर से विद्यालय की दूरी देखी। भवन निर्माण में करीब एक साल से अधिक का समय लगेगा। इस दौरान विद्यालय का संचालन कहां किया जाए। इस मुद्दे पर काफी देर तक चर्चा की गई। निर्णय हुआ कि डॉयट के पांच कमरों में विद्यालय को संचालित किया जाए। केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त डाॅ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय में धन की कमी नहीं आएगी। इसके खुलने से यहां के लोगों के बच्चों को अन्य जगहों पर पठन-पाठन के लिए नहीं जाना पड़ेगा। आगामी सत्र से कक्षाएं डॉयट में शुरू हो जाएगी। पर्याप्त जमीन मिलने के कारण भवन के बनने में दिक्कत नहीं है। उन्होंने डाॅयट का भी निरीक्षण किया और कमरों को देखा। जहां सब कुछ सही मिला। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय, केंद्रीय विद्यालय बस्ती के प्राचार्य आरके मल्ल, उप प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव, एएसओ अनूप कुमार तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।