{"_id":"6a5bd07594c73aa10b0e9b4a","slug":"keep-ponds-and-rivers-clean-practice-rainwater-harvesting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154004-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाबों, नदियों को स्वच्छ रखें, वर्षा जल संचयन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाबों, नदियों को स्वच्छ रखें, वर्षा जल संचयन करें
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के अंतर्गत डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भूजल संरक्षण जन-जन का अभियान है।
यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए तो भविष्य में जल संकट गंभीर हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने तथा वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
डीएम ने कहा कि वर्षा जल संचयन अपनाएं, तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखें। अधिक से अधिक पौधरोपण करें तथा भूजल के दुरुपयोग को रोकें। ‘’जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई भी विकल्प’’ भूजल सप्ताह के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत, विकासखंड, नगर क्षेत्र एवं जनपद स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सवाद