{"_id":"68599525df9bdc2cfc0a2e6a","slug":"kasturbas-students-will-increase-their-knowledge-by-studying-e-vidya-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134517-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-विद्या पढ़कर ज्ञान अपना बढ़ाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-विद्या पढ़कर ज्ञान अपना बढ़ाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं
Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिजिटल का दायरा और बढ़ाया जाएगा। स्कूल की स्मार्ट टीवी को डीटीएच संबद्ध का निर्देश राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से दिया गया है। इससे स्कूल टाइम के बाद स्कूल की छात्राएं शैक्षिक गतिविधि से जुड़े ई-विद्या के पांच निशुल्क चैनल देखकर अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं।
जनपद में कुल सात कस्तूरबा गांधी स्कूल का संचालन है। इसमें खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा, हैंसर और नाथनगर ब्लॉक में विद्यालय चल रहे है। इन विद्यालयों में 700 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ने के लिए पिछले वर्ष सभी कस्तूरबा विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की गई। नए सत्र से सभी डिजिटल कक्षाओं को डीटीएच से जोड़ा जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग की तरफ से ई-विद्या के पांच चैनल शैक्षिक गतिविधि संबंधित शुरू किए हैं। इन चैनलों के माध्यम से शिक्षा बेहतर करने के साथ गुणवत्ता बढ़ाने संबंधित कार्यक्रम प्रसारित होते हैं जिससे छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होगी और वह नवाचार से परिचित हो सकेंगी।
विज्ञापन
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी कस्तूरबा स्कूलों को नए शिक्षा सत्र में स्कूल स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।