{"_id":"647e246b6cea22d7970aa080","slug":"kasturba-gandhi-school-khalilabad-news-c-7-1-195049-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालयों में तैनाती के लिए होगी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालयों में तैनाती के लिए होगी जद्दोजहद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालयों में तैनाती के लिए होगी जद्दोजहद
- शिक्षिकों के कुल 16 पद हैं रिक्त, उनके सापेक्ष प्राप्त हुए हैं 250 से अधिक आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए इस बार काफी जद्दोजहद होगी। विभिन्न विषयों मेें शिक्षकों के कुल 16 पद रिक्त हैं, जिनके सापेक्ष विभाग को 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में प्रत्येक पद पर तैनाती के लिए 15 व उससे अधिक अभ्यर्थियों में श्रेष्ठ अभ्यर्थी को ही तैनात किया जाएगा।
जिले में कुल 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित होते हैं। ऐसे में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व सामाजिक विषय में पूर्ण कालिक शिक्षिकाओं के आठ पद रिक्त हैं। वहीं कंप्यूटर, स्काउट-गाइड व शारीरिक शिक्षा, कला- क्राफ्ट व संगीत व उर्दू विषय में अंशकालिक शिक्षिकाओं के भी आठ पद रिक्त हैं। इन रिक्तियों के सापेक्ष मांगे गए आवेदन मेंं जिले व जिले के बाहर से कुल 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब मेरिट के आधार पर जनपदीय चयन समिति की ओर से चयन की कार्रवाई को तत्परता के साथ पूरा कराने का कार्य किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सीडीओ की अध्यक्षता में गठित है समिति
कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में समिति गठित है। समिति में डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नामित मनोविज्ञान के शिक्षक के साथ ही जिलाधिकारी की ओर से नामित एक अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कस्तूूरबा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पड़े 16 पदों के सापेक्ष 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयन संबंधी प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संतोष