फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Karva Chauth: Married women saw the moon... There was excitement in the market

करवाचौथ : सुहागिनों ने चांद का किया दीदार... बाजार में दिखी रौनक

Mon, 21 Oct 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Married women saw the moon... There was excitement in the market
- आजाद चौक पर कई बार उत्पन्न हुई जाम की समस्या, जूझते रहे शहरवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की सलामती की दुआ मांगी। वहीं रविवार को बाजारों में सुबह से ही भीड़ दिखी। शाम के समय भीड़ बढ़ जाने से आजाद चौक पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
करवाचौथ व्रत को लेकर दो दिनों से महिलाएं खरीदारी में जुटी रहीं। रविवार को भी बाजार में करवाचौथ का उत्साह देखने को मिला। महिलाएं प्रसाधन और साड़ियों की खरीदारी करती दिखीं। इस दौरान शाम के समय खलीलाबाद के आजाद चौक पर जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के नेदुला, मड़या, पटखौली, गोला बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाजारों में भीड़ देखने को मिली। हालांकि बैंक चौराहा, अस्पताल चौराहा, मोती चौराहा आदि जगहों पर स्थिति सामान्य रही। सबसे ज्यादा दिक्कत और मुखलिसपुर तिराहे पर रही।
विज्ञापन

आजाद चौक पर कई बार जाम की समस्या आई लेकिन यातायात पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया।

पति की सलामती और लंबी उम्र की कामना
संतकबीरनगर। करवाचौथ पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जन व्रत रहकर सायंकाल शिव गौरी, गणेश, कार्तिकेय का पूजन किया। उसके बाद देवी मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु, संतान के जीवन में सुख शांति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला बाजार में शाम को एकत्रित हुई अनु रूंगटा, पल्लवी होरा, रानी होरा, सलोनी होरा, पूजा रूंगटा, राधा रूंगटा, वैशाली गुप्ता, सोनी सिंह, कीर्ति, गुंजन, नीतू अैर अनुराधा आदि महिलाओं ने बताया कि परंपरा के अनुसार दिन भर निर्जल व्रत करने के बाद आस पास के लोग सौभाग्य सूचक वस्त्र एवं आभूषण धारण कर एक जगह एकत्र हुईं। देवी देवताओं के पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने कथा सुनी। सायंकाल चंद्रमा के निकलने पर अक्षत, लाल चंदन से अर्घ्य दिया। बाद में करवे में चावल, उड़द, चूडी, कंघी, सिंदूर आदि भरकर सास के चरण छूकर दान दिया।

इसी तरह से टीचर्स कालोनी में सुमन, बीनू, साधना आदि ने बताया कि पूरे दिन निर्जल व्रत रखने के बाद देर शाम चंद्रमा के दर्शन किए और बड़ों से आशीर्वाद लिया। इसी तरह से सांथा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, दुधारा, नाथनगर, हरिहरपुर, धनघटा भी करवाचौथ पर महिलाओं ने पूजा की और कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed