फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kanwariyas filling their pitchers with the holy water of the Saryu river at Birhar Ghat

Sant Kabir Nagar News: आज तामेश्वरनाथ धाम समेत 49 शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

Sun, 03 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas filling their pitchers with the holy water of the Saryu river at Birhar Ghat
बिड़हरघाट पर सरयू नदी का पवित्र जल अपने कलश में भरते हुए कांवड़िए
संतकबीरनगर/हरिहरपुर। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर जिले के तामेश्वरनाथ धाम समेत 49 शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। झमाझम बारिश केे बीच जल लेने कांवड़िए झूमते हुए निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैंमरे लगाए गए हैं और पोखरे के पास गोताखोर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तामेश्वरनाथ धाम में कांवड़ियों और शिवभक्तों की काफी भीड़ होने का अनुमान है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर जलाभिषेक करेंगे। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सड़क पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग लगाई गई है। जलाभिषेक के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार बनाई गई है। भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा खोया-पाया केंद्र तथा फायर टेंडर और चिकित्सक की टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed