फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kalyan Mandapam is being built at a cost of Rs 5.54 crore, facilities will be available.

Sant Kabir Nagar News: 5.54 करोड़ की लागत से बन रहा कल्याण मंडपम, मिलेगी सहूलियत

Fri, 17 Apr 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandapam is being built at a cost of Rs 5.54 crore, facilities will be available.
निर्माणधीन कल्याण मंडपम।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में अब तेजी आ गई है। ऐसे में जल्द ही शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्थान मिल लाएगा। इससे लोगों की समस्याओं के निदान होने की उम्मीद है। कल्याण मंडपम बनने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नियत शुल्क जमा करके किए जा सकेंगे। इसमें शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी। शहरवासियों को आने वाले दिनों में लोगों को महंगे लॉन और मैरिज हॉल की बुकिंग से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। लोगों सार्वजनिक कार्यक्रमों व शादी-विवाह के लिए महंगे होटल, लॉज व मैरिज हाल बुक कराने की मजबूरी बनी हुई है। इससे गरीब तबके के लोगों की समस्या बढ़ गई है। इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शहर के बरई टोला में स्थान चिह्नित करते हुए कल्याण मंडपम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद शासन ने 5.54 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है और तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इसके बनने से शहर के एक लाख की आबादी को शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सहूलियत मिलेगी। यह कल्याण मंडपम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बड़ा विवाह मंडपम, बैठने के लिए विशाल हॉल और कमरे बनाए जाएंगे, ताकि आयोजन के दौरान कोई असुविधा न हो। आयोजनों के दौरान कैटरिंग, सजावट और डीजे जैसी सेवाओं से जुड़े व्यवसायियों को भी एक अच्छा अवसर मिलेगा। यह दो मंजिला होगा और तीन सौ लोगों को बैठने की व्यवस्था से लैस होगा।
विज्ञापन


लोगों को मिलेगा रोजगार
शहर के बरई टोला में कल्याण मंडपम बनने से आयोजन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसमें कैटरिंग, सजावट, डीजे आदि शामिल है। साथ ही नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। शहर के बरई टोला निवासी दिनेश चौरसिया, राकेश कुमार आदि ने बताया कि कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसके बनने से काफी लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही इसे पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed