फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kalash Yatra started with musical instruments

Sant Kabir Nagar News: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Thu, 03 Oct 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started with musical instruments
- मेंहदूपार में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में बृहस्पतिवार को शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा।

मेंहदूपार में बृहस्पतिवार को नवरात्रि के प्रथम दिन से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा पहले गांव के बह्म बाबा बीरा बाबा के स्थान पर व दुर्गा मंदिर से पूजा पाठ करने के बाद जमया गांव के पास बुढ़ी राप्ती के तट पर पहुंची।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बूढ़ी राप्ती नदी से कलश में जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पर आचार्यों के मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को मंडप में स्थापित किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धर्मसिंहवा थाने की फोर्स भी मौजूद थी। आयोजक समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। दिन में अयोध्या धाम से आए अवधेश दास महाराज द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा और रात में रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान हरिश्चंद्र शुक्ला, शेखर दास, रवींद्र शुक्ला, सुखदेव शुक्ला, हरिराम शुक्ला, मनोज जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed