फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir described Guru as the first step to reach God: Mahant Vichar Das

कबीर ने ईश्वर तक पहुंचने के लिए गुरु को प्रथम सीढ़ी बताया : महंत विचार दास

Mon, 22 Jul 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kabir described Guru as the first step to reach God: Mahant Vichar Das
- मगहर कबीर चौरा पर गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से संत कबीर की निर्वाण स्थली के कबीर चौरा परिसर स्थित समाधि परिसर में रविवार को महंत विचारदास के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरु उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए भक्तों, श्रद्धालुओं ने सत्संग सुनकर, गुरु की पूजा कर गुरु दीक्षा ली।
कबीर चौरा मठ मगहर के महंत विचार दास ने बताया कि सदगुरु कबीर ने ईश्वर तक पहुंचने के लिए गुरु को प्रथम सीढ़ी बताया है। गुरु पूर्णिमा को गुरु दिवस के रूप में मनाने की परम्परा आदि काल से चली आ रही है। गुरु के सम्मान में हर साल अषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पर्व मनाया जाता है। इसे गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं। यह गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन होता है। क्योंकि गुरु ही शिष्य का असली मार्गदर्शक होता है।आगे कहा कि कबीर साहेब ने गुरु की महत्ता को समझते हुए कहा है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागो पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय। गुरु उत्सव के मौके पर आए हुए विभिन्न प्रांतो के साथ ही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं, भक्तजनों के द्वारा गुरु महिमा का पाठ, गुरु पूजा तथा भजन संध्या के कार्यक्रम सम्पन्न होने के साथ ही विशाल भंडारे में एक पंक्ति में बैठ कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मजार के मोतवल्ली खादिम हुसैन, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, संत केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, शान्ति पुजारी दास, रोहित दास, रामसेवक दास, धर्म दास, संत विवेक दास, वैद्य राम सरन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed