फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jyotish

ज्योतिष : नए साल में मिलेगी जिले को रफ्तार

Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
jyotish
ज्योतिष के लिहाज से विकास को लगेंगे पंख, संतकबीरनगर की राशि कुंभ है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ज्योतिष के लिहाज से जिले के लिए वर्ष 2024 मंगलमय होगा। संतकबीरनगर कुंभ राशि का है। इसकी मौजूदगी में विकास को पंख लगेंगे। इससे तकनीकी शिक्षा का भी विकास होगा।

ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, संतकबीरनगर नगर का नाम राशि कुंभ है। शनि की स्वराशि कुंभ है और वह भी इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में यह साल जिले के लिए शुभकारी होगा। कारण यह कि शनि जिस स्थान पर स्थित रहता है, उसकी वृद्धि करता है। उन्होंने बताया कि कुंभ का स्वामी भी शनि है। गुरु मेष में रहेंगे। गोचर से तृतीय गुरु शुभ हैं। शनि इस जिले के स्वामी ग्रह होकर इस जिले का विकास करवाएंगे। शनि इंडस्ट्रियल विकास के प्रतीक हैं। व्यवसाय बढ़ेगा। रेल लाइन का कार्य प्रारंभ होगा। पर्यटन स्थल बढ़ेंगे। शुक्र वित्तीय व पर्यटन का विकास करेंगे। मेष का गुरु धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में जिले का नाम दैदीप्यमान करेगा। कई शिक्षण संस्थान खुलेंगे। वर्ष के आरम्भ का वृश्चिक राशि का शुक्र व बुध बहुत ही शुभ फल देगा। दशम यानी कर्म भाव का शुक्र जिले का व्यावसायिक व मजबूत आर्थिक विकास करेगा।
विज्ञापन


राशिवार करें पूजन
मेष : पिता और गुरु को प्रणाम करें और आशीर्वाद लें।
वृषभ : बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के फूल अर्पित करें।
मिथुन : बृहस्पतिवार को गाय को चने की दाल और गुड़ के आटे की लोई खिलाएं।
कर्क : प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और जल चढ़ाएं। सिंह : जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें।
कन्या : घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा करें या कोई धार्मिक कार्य करें।
तुला : बृहस्पतिवार को पुजारी को बूंदी के लड्डू दान करें। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
- वृश्चिक: रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।
धनु : बृहस्पतिवार को तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी में पुखराज जड़वाकर धारण करें।
मकर : बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
कुंभ : बृहस्पतिवार को व्रत रखकर पूजा करें।
मीन : पीले रंग के कपड़े पहनें। पीले रंग की रुमाल अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed