फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jume ki namaj conduct in diffrent places

Sant Kabir Nagar News: अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन और खुशहाली की दुआएं

Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
jume ki namaj conduct in diffrent places
मोतीनगर मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार।संवाद
- शहर के मोती नगर मस्जिद समेत जिले के अन्य मस्जिदों में अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रमजान के आखिरी शुक्रवार को मुस्लिम भाईयों ने मुख्यालय के मोती नगर मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों मेंं अलविदा की नमाज अदा की। इस मौके पर देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआएं मांगी। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
नमाज के बाद रोजेदारों ने बताया कि रमजान के महीने में हर मुसलमान अल्लाह की इबादत में अधिक से अधिक वक्त गुजारता है। नेक काम करता है तथा किसी को मदद करने में उसे खुशी हासिल होती है। सेमरियावां जामा मस्जिद में मौलाना मुनीर नदवी ने कहा कि रमजान उल मुबारक के महीने से आज जुमा अलविदा हो गया। इस बरकत अजमत रहमत का महीना बड़े खुशनसीब लोगों को मिलता है।
विज्ञापन

मुसलमान जिस तरह से इस माह में नमाज और खुदा की इबादत करते रहे हैं अन्य महीनों में भी इसी तरह इबादत करते रहने का पक्का इरादा करें। नमाज कायम करें। नमाज पढ़ने वाला झूठ, शराब, सूद, गलत काम से दूर नहीं हुआ तो समझो उसकी नमाज अदा करने में कमी है। रोजेदारो में सब्र, मदद व दूसरे को खुशहाल देखने की भावना होनी चाहिए। इस पाक महीने में किए गए नेक काम का इनाम कई गुना होकर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के नूरी मस्जिद, रजा मस्जिद, विधियानी मस्जिद, अंसार टोला स्थित मस्जिद, बंजरिया के मस्जिद के अलावा मगहर के शाही जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, काजी मस्जिद तथा सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, दसावां, उसराशहीद, दानों कुईया, अगया, मेंहदावल, सांथा, धर्मसिंहवा, लोहरसन, अमरडोभा, हरदी नौरी तथा छितही, महुली, पौली, मानपुर, बकौली के अलावा सभी मस्जिदों में शुक्रवार को सामूहिक रूप से अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed