फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jila panchyat election

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मतदान

Thu, 01 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
jila  panchyat election
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव : तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी वोटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा, इसके तत्काल बाद मतगणना होगी। मतदान स्थल पर उम्मीदवार, सदस्य आर अन्य ऐसे व्यक्ति जिन्हें निर्वाचन अधिकारी मतदान में अपनी सहायता के प्रयोजन के लिए रखा है, उन्हें समय-समय पर आने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों और उन सदस्यों की उपस्थिति में जो उपस्थित हो, मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। कोई सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि या किसी दल के संगठन के पदाधिकारी जिन्हें सुरक्षा प्राप्त है, वे मतदान एवं मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। मतदान और मतगणना परिसर में मतदाताओं के द्वारा मोबाइल लेकर आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed