फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jewellery stolen from Gram Panchayat officer's house, case registered

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत अधिकारी के घर से गहने चोरी, केस दर्ज

Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from Gram Panchayat officer's house, case registered
हैंसर में ग्राम पंचायत अधिकारी के घर में बिखरा सामान-स्रोत पुलिस
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी शैलजा मिश्रा के आवास में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोर घुसकर आलमारी का लाकर तोड़कर लाखों रुपये का जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी शैलजा मिश्रा के पति रणविजय मिश्रा का कहना है कि उनके ससुराल में ब्रह्म भोज कार्यक्रम में पत्नी के साथ वह भी शामिल होने के लिए धनघटा क्षेत्र के मुठही कला गांव में गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे वह वहां से अकेले लौटे और बरामदे में सोने की तैयारी करने लगे। उसी समय मकान में पीछे से आवाज आई तो बरामदे से फाटक खोलकर ज्यों ही अंदर गए तो देखें अंदर का सामान बिखरा था, यह सब देख ही रहे थे कि एक आदमी आया और उन पर हमला करके उन्हें गिरा दिया और मकान के पीछे के रास्ते से भाग निकला।
विज्ञापन

अलमारी का लाकर टूटा हुआ था और उसमें रखा गया सोने का एक जोड़ा कंगन, मंगलसूत्र और चेन गायब थे। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में रात में ही केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed