{"_id":"64adb5c0d333ab73490d0d19","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-the-house-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-154-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नकब लगाकर घर में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नकब लगाकर घर में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
Wed, 12 Jul 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गोरयाभार में एक व्यक्ति के घर के पीछे से नकब लगाकर सोमवार की रात चोर अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उठा ले गए। मंगलवार को पीड़ित परिजनोंं को घटना की जानकारी हुई तो हतप्रभ रह गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच की।
गोरयाभार निवासी अनिल यादव पुत्र राधेश्याम के घर में सोमवार की रात में अज्ञात चोर घर के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर इत्मिनान से घर को खंगाल ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से दो अदद मंगलसूत्र ,तीन अदद अंगूठी, तीन अदद चांदी का पायजेब, दो अदद पायल, लॉकेट और 40,000 रुपये उठा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
जलाभिषेक करने गई महिला का चेन उचक्के ने उडाया
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई महिला के गले से उच्क्कों ने सोने की चेन उडा दिया।पीड़ित माया देवी पत्नी रामस्वरुप यादव निवासी छोटी सरौली, सरयू नहर काॅलोनी का आरोप है कि वह सोमवार को पति के साथ तामेश्ववरनाथ मंदिर में जल चढाने गई थी। उसी दौरान अज्ञात चोर उसके गले से सोने की चेन चुरा लिया। मामले की जानकारी होने पर दंपती परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद