{"_id":"5ff73df38ebc3e2e68093044","slug":"je-accused-of-demanding-bribe-in-the-name-of-installing-electric-pole-wire-khalilabad-news-gkp379957553","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल, तार लगाने के नाम पर जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल, तार लगाने के नाम पर जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के घोरखल मोहल्ले के कुछ लोगों ने विद्युत निगम के एक जेई के खिलाफ बिजली का तार खंभा लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बाद में और रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर लगे पोल और तार को हटवा देने का भी आरोप है। लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
घोरखल वार्ड के निवासी राघवेंद्र मिश्रा, रुद्रेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अखिलेेश तिवारी, राजेंद्र, पीयूष उपाध्याय, राकेश कुमार आदि की ओर से संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र बृहस्पतिवार को एसपी को दिया गया। इसमें आरोप है कि उनके घरों में करीब 200 मीटर दूरी से विद्युत की सप्लाई पहुंची है जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्युत निगम से कई बार ईदगाह रोड घोरखल में खंभा व तार लगाने की मांग किए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। वह लोग नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करते हैं। जेई अश्वनी पांडेय से मिलकर समस्या के निदान के बारे में बात किए। जेई अश्वनी पांडेय ने 20 हजार रुपये की मांग की तो मोहल्ले में चंदा लगाकर उन्हें दिया गया। आरोप है कि जेई के कहने पर बनियाबारी से पोल ले आए और लगवा दिए।
उसके बाद जेई की ओर से 30 हजार और रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर 29 दिसंबर को जेई ने उक्त खड़े पोल को निकलवा दिया गया। इस मामले की शिकायत विधायक जय चौबे से की गई तो वह 30 दिसंबर को जेई अश्वनी पांडेय, एसडीओ एएल पटेल, एक्सईएन को बुलवाएं।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब सभी लोग विधायक के आवास पर थे, तब मोहल्ले के लोग भी वहां मौजूद थे। विधायक ने जेई से कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। विधायक ने कहा कि जेई के भ्रष्टाचार और उसके चल-अचल संपत्ति की जांच कराएंगे। जेई अश्वनी पांडेय ने बताया कि उनके ऊपर रिश्वत लेने और मांगने का आरोप बेबुनियाद है। साजिश में आकर लोग उनके खिलाफ गलत आरोप मढ़ रहे हैं। जबकि एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ सदर को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।