फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jayanti organise of suheldev

धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती

Tue, 16 Feb 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
jayanti organise of suheldev
मेंहदावल ब्लॉक सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को सम्मानित करती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती
विज्ञापन

- डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मेंहदावल में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
मेंहदावल के ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी में बहराइच में गजनवी के सेनापति सैयद सालार मसूद गाजी को युद्ध में पराजित किया था। 17वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक कल्पित कथा मिरात ए मसूदी में इनका उल्लेख हैं। महाराजा सुहेलदेव की वीरगाथा आज भी लोगों के बीच जीवंत है। जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम यादव, चंद्रद्रवली, शहीद गणेश शंकर यादव आदि के परिजनों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ व विधायक राकेश सिंह बघेल, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ राम प्रकाश, बीडीओ महाबीर सिंह, दीप श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजन की ओर से राजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. डी एन पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. विजय कुमार राय ने कहा कि राजा सुहेलदेव की ख्याति एक हिंदू योद्धा के रूप में इतिहास में दर्ज है। विद्यार्थियों को ऐसे प्रतापी राजा के इतिहास को जानना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित भारती, डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. कंचनलता पांडेय, सतेंद्र मिश्र, धीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। जिसका संचालन जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, रामदरस यादव, पवन छापड़िया, जयराम पांडेय, आलोक यादव सोनू, शैलेंद्र यादव, पवन यादव, अबरार आलम, रमेशचंद्र यादव, शकुंतला यादव, रामसुरेश चौरसिया, अविनाश कन्नौजिया, परवेज अहमद, परमवीर पासवान, रविशंकर राजभर, प्रमोद पूर्वांचल, अवधेश यादव, राहुल यादव, डॉ. मालती यादव, विमला सिंह, खूदैजा खातून, आदि मौजूद रहे।

सांथा प्रतिनिधि के अनुुसार ब्लॉक परिसर में महाराजा सुहेलदेव जयंती पर प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया ने स्वतंत्रता सेनानी उदयराज लाल श्रीवास्तव के पौत्र अंकित लाल श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गजानन पाल, महेंद्र कुमार राय, राधेश्याम मिश्रा, आरिफ अंसारी, अभिषेक रावत, प्रमोद यादव, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर, हैंसर, बघौली और पौली ब्लॉक मुख्यालयों पर भी सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमुख दिगपाल पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed