{"_id":"6a232235dd0e2e085e091fc4","slug":"jan-aushadhi-centre-opened-in-chc-semriyawan-cheap-medicines-will-be-available-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151679-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में खुला जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में खुला जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं
Sat, 06 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को महंगी दवाओं से राहत मिलेगी और गरीब व मध्यम वर्ग के मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन तक किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं, जिसके तहत जन औषधि केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि बाजार की तुलना में यहां दवाएं काफी कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा। उद्घाटन के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।